अगर आप घर में शिवलिंग को स्थापित करना चाहते हैं, तो इन 5 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
अगर आप शिवलिंग की पूजा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली और सफलता के नए मार्ग खुल सकते हैं।
अगर आप शिवलिंग को घर में स्थापित करना चाहते हैं, तो इसे सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
शिवलिंग को कभी भी सीधा जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है, इसे तांबे, पीतल या लकड़ी पर रख सकते हैं।
मान्यताओं के अनुसार, घर में बड़े शिवलिंग को स्थापित करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए, घर में छोटे शिवलिंग को स्थापित करें।
घर में शिवलिंग स्थापित करने के बाद इसकी पूजा और देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में रोजाना शिवलिंग पर बेलपत्र, जल, अगरबत्ती चढ़ा सकते हैं।
घर में शिवलिंग को स्थापित करने से पहले पंचामृत से अभिषेक करें, लेकिन इसके कुछ नियम है कि दूध की धारा लगातार हो और हल्दी के जल से अभिषेक ना करें।
अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं और घर में शिवलिंग स्थापित करते हैं, तो भगवान शिव प्रसन्न हो सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com