होली से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, वरना टूट जाएगा दुखों का पहाड़


By Shivansh Shekhar18, Mar 2024 01:30 PMnaidunia.com

होली का त्योहार

होली का त्योहार इस बार 25 मार्च 2024, सोमवार को देश के अलग अलग हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसका इंतजार लोग पूरे 1 साल करते हैं।

होली पर सफाई

वैसे तो घर की अच्छी तरह से साफ सफाई दिवाली के अवसर पर होती है, लेकिन होली जैसे पर्व में भी कुछ वस्तुओं को घर से निकाल देना चाहिए।

क्या निकालें बाहर?

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यह करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूरी नकारात्मक शक्तियां बाहर हो जाती हैं। आइए उन चीजों के बारे में हम आपको बताते हैं।

खंडित हुई मूर्ति

यदि आपके घर के अंदर कोई भी खंडित मूर्तियां हैं तो उसे होली के ठीक पहले निकाल कर रख दें। ऐसा करने से नकारात्मकता नहीं आएगी।

क्या करें मूर्तियां?

आप घर से बाहर निकाले गए खंडित मूर्तियां को प्रवाहित कर सकते हैं। माना जाता है कि घर में खंडित मूर्तियां रखने से वास्तु दोष लगता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में टूटे हुए या खराब इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं न रखें। इससे नेगेटिव एनर्जी आती है और परिवार में माहौल खराब होता है।

टूटा हुआ शीशा

टूटे हुए शीशे को भी घर में रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा वास्तु दोष को बुलावा देता है। इसलिए इसे होली से पहले बाहर फेंके।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नहाते समय करें लाल किताब के 4 उपाय, खुल जाएगी किस्मत