दिवाली का त्योहार काफी अहम माना जाता है। इस त्योहार के आने से पहले ही लोग घरों की सफाई करते है और सजावट करते है। ऐसे में इस दौरान कई चीजों को घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की भी पूजा की जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। दिवाली से पहले घर में रखी खंडित मूर्ति नदी में विसर्जित कर दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटा हुआ शीशा भी नहीं रखना चाहिए। दिवाली से पहले टूटे शीशे को घर से बाहर करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराने जूते-चप्पल को भी घर में नहीं रखना चाहिए। दिवाली से पहले इन चीजों को निकालने से सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
दिवाली की सफाई के दौरान जंग लगी हुई चीजों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए। दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, जंग वाली चीजें नकारात्मकता को बढ़ती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।