हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में खासकर बताया गया हैं।
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे विशेष माना जाता है, क्योंकि मेन गेट से ही घर में देवी-देवताओं का वास होता है।
घर के मुख्य द्वार कुछ चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए, वरना आपको चंद दिनों में अमीर से फकीर बना सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर भूलकर भी कोई बड़ा पौधा नहीं रखना चाहिए। बड़ा पौधा रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
मेन गेट पर अगर कूड़ा-कचरा रखते है, तो आज ही इस आदत को बदल लें, वरना आपके जीवन में धन संबंधित परेशानियां आ सकती हैं।
अगर आपके घर के सामने जलजमाव होता है, तो ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्यों का सेहत खराब हो सकता है।
घर के मुख्य द्वार पर बिजली का खंभे होना भी शुभ नहीं माना जाता है। बिजली का खंभा होने के कारण महिलाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर कांटेदार पौधों को भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की समस्या हो सकती है।