हिंदू धर्म में रसोई घर की काफी मान्यता होती है। अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना जाता है। आइए जानते हैं किचन से किन चीजों को हटाना बेहद जरूरी होता है?
हर घर की रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। अगर मां अन्नपूर्णा जातक से नाराज हो जाए तो वह दाने-दाने के लिए मोहताज कर सकती है।
घर के किचन में कभी भी ऐसी कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। जिससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है। ऐसा करने से घर की खुशहाली छिन सकती है।
वास्तु के अनुसार, किचन में कभी भी दवाइयां या मेडिकल किट नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि हो सकती है और नकारात्मक ऊर्जा का वास भी हो सकता हैं।
घर के किचन में टूटे बर्तन रखने से मां-लक्ष्मी नाराज हो सकती है। मां- लक्ष्मी एक बार नाराज हो जाएं तो धन का स्थायित्व खत्म होता है।
घर के किचन में झाड़ू रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य भी बढ़ता है।
किचन में आईना लगाना भी अशुभ माना जाता है। अगर आप किचन में आईना लगाते हैं तो पानी और आग का संतुलन बिगड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर के किचन में प्लास्टिक के स्टोरेज सेट नहीं रखने चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती और परिवार के लोगों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आती हैं।