हिंदू धर्म में पूजा घर को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। घर के मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा होती है और यहां कुछ चीजों को रखने की मनाही होती है।
हटाएं नए साल से पहले ही पूजा घर से खंडित मूर्तियों को हटा दें। शास्त्रों में भी बताया गया है कि पुरानी और खंडित मूर्तियां आपके जीवन पर बुरा असर डाल सकती है।
मंदिर में शंख को रखना शुभ माना जाता है, लेकिन एक से ज्यादा शंख रखने की भूल व्यक्ति को कभी भी नहीं करनी चाहिए।
देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए फूल चढ़ाए जाते हैं। हालांकि, जब फूल बासी हो जाए तो इन्हें पूजा घर से तुरंत हटा दें।
पूजा घर के अंदर भूलकर भी बड़े आकार की मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। दरअसल, ये मूर्तियां वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं।
कुछ लोग घर के मंदिर में पितरों की तस्वीर रखने की गलती भी कर देते हैं। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।
मंदिर के अंदर टूटे-फूटे बर्तन भी न रखें। इसकी वजह से घर के अंदर दरिद्रता भी बढ़ती है और परिवार के सदस्य रोगों की चपेट में आ जाते हैं।
भगवान को भोग लगाने के बाद उसे पूजा घर के अंदर ज्यादा समय तक न रखें। ऐसा करने की मनाही भी शास्त्रों में है।