अक्सर लोग अपनी बेटियों की शादी किसी कारण से जलदी कर देते थे, लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है। बेटियों की शादी सही समय पर करना चाहिए, जिससे वह दूसरे परिवार को समझने में सक्षम रहें।
आज के समय में लड़की की शादी के लिए 22-30 उम्र अच्छी मानी जाती है, क्योंकि इस समय तक उसकी पढ़ाई पूरी हो जाती है और वह समझदार बन जाती है।
अक्सर लोग अपनी बेटियों की शादी 18 की उम्र में कर देते हैं, जो बिल्कुल गलत है, क्योंकि ऐसे में वह जिम्मेदारी उठाने में सक्षम नहीं होती है।
आज के समय में लड़की की शादी मैच्योर होने पर करना चाहिए। इससे रिश्तों की समझ होना भी जरूरी है।
अगर आप अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं, तो उसे रिश्ते निभाने और जिम्मेदारी उठाने की समझ होनी चाहिए।
शादी का फैसला परिवार के लोगों को लेना चाहिए, लेकिन सबसे अहम निर्णय लड़की को लेना चाहिए। इसमें उसकी अहम भूमिका होती है।
शादी के लिए संतुलन और भाव होना जरूरी है। इससे सही जीवनसाथी का चयन करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, आपसी तालमेल भी अच्छा बना रहता है।
लड़की की शादी के लिए ये उम्र बेस्ट होती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM