अजवाइन का पानी कब पीना चाहिए?


By Arbaaj02, Nov 2024 05:59 PMnaidunia.com

अजवाइन पोषक तत्व से प्रचुर मसाला है। इसका इस्तेमाल खाना के साथ ही, कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं कि अजवाइन का पानी कब पीना चाहिए?

अजवाइन का पानी

अजवाइन का इस्तेमाल सब्जी में मिलाकर किया जाता है। वहीं, कुछ लोग इसका पानी भी पीते है, जो काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सही समय पर पीना चाहिए।

सुबह पिएं अजवाइन पानी

अक्सर लोग अजवाइन का पानी गलत समय पर पीते है। इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। खाली पेट पीना लाभकारी होता है।

ऐसे बनाएं अजवाइन पानी

अजवाइन का पानी बनाने के लिए रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह पानी को उबाल लें और पानी आधा होने पर छानकर पिएं।

रोज 1 कप पिएं

किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद होता है। अजवाइन पानी रोजाना 1 कप से अधिक नहीं पीना चाहिए।

जोड़ों में दर्द से राहत

जोड़ों में हो रही दर्द होने पर अजवाइन का पानी फायदेमंद होता है। अजवाइन का पानी पीने से जोड़ों से दर्द से राहत मिलती है।

हड्डियां होती है मजबूत

यदि किसी के शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है, तो उसको भी अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

अजवाइन का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्लड शुगर कम करते हैं ये 5 मसाले