रात या दिन: फलों को खाने का सही समय जानें


By Arbaaj17, Aug 2024 05:53 PMnaidunia.com

फल सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। इसको लेकर कोई शक नहीं है, लेकिन लोग में समय को लेकर मिथ जरूर हैं। आइए जानते है कि फल रात में खाएं या दिन में।

फल का सेवन

शरीर को हेल्दी और शारीरिक समस्याएं से दूर रखने के लिए फल का सेवन करना चाहिए। दरअसल, विटामिन, मिनरल्स जैसे तत्व से भरपूर होते हैं।

रात या दिन

फल खाने के समय को लेकर लोगों को कई राय हैं। कुछ लोग दिन में खाने की सलाह देते है, तो कुछ रात में। वहीं, कुछ लोग रात में खाने से भी माना करते है।

फल का समय

फल खाने का वैसे तो कोई समय निर्धारित नहीं है, लेकिन सुबह फल का सेवन करना अच्छा माना जाता है। खासकर जिनको डायबिटीज हो या वजन कम करना हो।

दोपहर में फल

अगर आप दोपहर में फल का सेवन करते है, तो भोजन करने से 1 घंटे पहले या बाद में करें। भोजन के साथ फल का सेवन न करें।

रात में फल

कुछ लोगों की राय होती हैं कि फल रात में नहीं खाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। रात को भी फल का सेवन कर सकते है, लेकिन भोजन के 1 घंटे बाद।

खट्टे फल न खाएं

रात को खट्टे फल नहीं खाने चाहिए, क्योंकि इनमें अम्लीय पदार्थ पाए जाते हैं, जिनको खाने के बाद सोने से पेट फूलना, कब्ज और पेट से संबंधित समस्या हो सकती हैं।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कमल ककड़ी खाने के अद्भुत फायदे