ठंड के मौसम में बीमारियां मुंह बाए खड़ी रहती है। आइए जानते है ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने पर कैसे बरतें सावधानी?
ठंड बढ़ने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। हृदय रोग की समस्याओं में ठंड के साथ वृद्धि होने लगती है।
एक रिसर्च के अनुसार, सर्दी के दिनों में हार्ट अटैक का खतरा 31 फीसदी तक बढ़ जाता है। सर्दी हवाएं और घना कोहरा दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों पर असर डालता है।
सर्दियों के मौसम में दिल को ब्लड पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। तापमान के कारण रक्त वाहिकाएं अस्थायी रूप से संकुचित हो जाती है।
ठंड में ब्लड फ्लो में काफी परेशानी आती है। इस वजह से हार्ट को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। सर्दियों में खून के थक्के बनने लगते हैं जिससे दिल के दौरे पड़ने की संभावना बनी रहती है।
ठंड के मौसम में मोटापे का शिकार, धूम्रपान करने वाले, शराब पीने वाले, हाई ब्लड प्रेशर, पिछली हृदय स्थिति वाले हार्ट अटैक के हाई रिस्क पर रहते है।
सर्दियों के मौसम में खुद को ठंड से बचाकर रखें। भीषण सर्दी में खुद को गर्म रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनने चाहिए।
दिल के मरीजों को ठंड के मौसम में अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। डाइट में विभिन्न प्रकार की फल और सब्जियों , लो फैट डेयरी प्रोडक्ट और नट्स आदि का सेवन करें।