सेहत के लिहाज से लहसुन को औषधि से कम नहीं माना जाता है। जब बात भुने हुए लहसुन की आती है तो इसके स्वास्थ्य लाभ भी दोगुने हो जाते हैं।
भुना हुआ लहसुन खाने का बेस्ट टाइम सुबह का होता है। इस समय लहसुन खाने से हड्डियों की सेहत को खासा लाभ मिलता है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान भी लहसुन का सेवन किया जा सकता है। भुना हुआ लहसुन सुबह के समय खाने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
भुने हुए लहसुन को गर्म पानी में डालकर पिएंगे तो हड्डियों संबंधी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। बशर्ते इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करने की भूल न करें।
भुना हुआ लहसुन चबाकर भी खाया जा सकता है, जिसका फायदा भी हड्डियों की सेहत को मिलता है। इससे हड्डियों में कमजोरी महसूस नहीं होती है।
लहसुन खाने के लिए रात का समय भी बेहतरीन माना जाता है। रात को सोने से पहले थोड़ी सी मात्रा में भुना हुआ लहसुन खाएं।
ब्रेकफास्ट में भी लहसुन को डालकर खाया जा सकता है। माना जाता है कि इससे ओवरऑल सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
लहसुन नियमित तौर पर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से बचाव होता है। हालांकि, लहसुन का सेवन करते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी होगी।