आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था।
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 160 करोड़ के बजट में बनी हैं।
फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी ठीक-ठाक रहा था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 11.50 करोड़ का बिजनेस किया था।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के दूसरे दिन की कमाई में उछाल देखा गया हैं। फिल्म ने शनिवार को 16 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया हैं।
आलिया और रणबीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अब तक कुल 27.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया हैं।
फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र देओल भी हैं।
'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को डायरेक्ट किया है। करण ने सात साल बाद फिल्म निर्देशन में कदम रखा है।