भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। आज हम आपको बताएंगे रोहित की वनडे 7 सबसे बड़ी पारियों के बारे में।
श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने वनडे में दुनिया का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। रोहित ने 264 रन की पारी में 33 चौके और 9 छक्के मारे थे।
नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हुए मैच में रोहित ने पहली बार दोहरा शतक मारा था। अपने 209 रन की पारी में रोहित ने 12 चौके और 16 छक्के मारे थे।
2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने 153 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान रोहित ने 13 चौके और 12 छक्के मारे थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए मुकाबले में रोहित ने 2016 में 171 रन की पारी खेली थी। इस दौरान शर्मा ने 13 चौके और 7 छक्के मारे थे।
2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने 150 रन की पारी खेली थी। 150 रन की पारी में रोहित ने 13 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
अक्टूबर 2013 में खेले गए मुकाबले में रोहित ने 141 रन की पारी खेली थी। रोहित ने इस पारी में 17 चौके और 4 छक्के मारे थे।
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने 114 गेंदों में 137 रन की पारी खेली थी। हिटमैन ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के लगाए थे।