वनडे में रोहित के इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाना हैं असंभव


By Prakhar Pandey05, Mar 2024 11:01 AMnaidunia.com

वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट को रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से और भी रोमांचक बना दिया है। आइए जानते है रोहित शर्मा के अटूट वनडे रिकॉर्ड्स के बारे में।

टूटते है रिकॉर्ड

क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं होता है। लेकिन रोहित जितनी ऊचाई पर पहुंच पाना भी हर किसी के बस की बात नहीं है। अपने बल्ले से रोहित न सिर्फ रन बनाते है बल्कि रनों का अंबार भी खड़ा कर देते है।

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने सबसे बड़ा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने अपनी इस पारी में 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्के मारे थे।

सबसे ज्यादा दोहरे शतक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक दर्ज है। रोहित के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना लगभग हर किसी के लिए मुश्किल सा लगता है।

सबसे ज्यादा छक्के

वनडे में रोहित ने 262 मैचों की 254 पारियों में कई विस्फोटक पारियां खेली है। रोहित की पारियों का मेन मसाला उनके लंबे-लंबे छक्के होते है। अपने वनडे करियर में रोहित ने 323 छक्के लगाए है।

बाउंड्री से रन

रोहित शर्मा ने वनडे में बाउंड्री से 186 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। श्रीलंका के खिलाफ अपनी 264 रनों की पारी में रोहित ने 33 चौको की मदद से 132 और 9 छक्कों की मदद से 54 कुल 186 रन बाउंड्री से बनाए थे।

साल में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बनाया है। रोहित ने एक कैलेंडर ईयर में 78 इंटरनेशनल छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया था।

लगातार 10 सीरीज में 100

रोहित शर्मा के नाम लगातार 10 वनडे सीरीज में सैकड़ा बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर पाना भी आसान नहीं लगता है।

रोहित शर्मा के वनडे रिकॉर्ड्स से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में हिट होने वाले 7 लेफ्ट हैंड बल्लेबाज