भारतीय सिनेमा में रोहित शेट्टी को एक्शन थ्रिलर फिल्मों का बादशाह माना जाता है। साल 2024 में रोहित ओटीटी और सिनेमाघर दोनों में धमाल मचाने वाले है। आइए जानते है रोहित की अपकमिंग फिल्मों के बारे में।
जनवरी 2024 में रिलीज हो रही रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स एक कॉप एक्शन ड्रामा वेब सीरीज होगी। इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिका में होंगे।
प्राइम वीडियो पर इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी से स्ट्रीम की जाएगी। इस शो का यह पहला सीजन होगी, जिसमें लगभग 45-50 मिनट के 7 एपिसोड्स होंगे।
रोहित शेट्टी ही नहीं बल्कि इस वेब शो से सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय का भी वेब शो डेब्यू होने वाला है। सिद्धार्थ की मिशन मजनू और शेरशाह पहले भी ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है।
रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी फिल्मों में सबसे सफल सिंघम का तीसरा पार्ट भी साल 2024 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इस बार सिनेमाघरों में लोगों को लंबी चौड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलने वाली है।
सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को आजादी दिवस के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन भी एक कॉप एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। रोहित ने पहले ही इस फिल्म के मुहूर्त पूजन की तस्वीरें शेयर की थी।
सिंघम अगेन में लंबी चौड़ी स्टार कास्ट होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ होंगे। साथ ही, कैमियो में रणवीर सिंह और अक्षय भी दिखने वाले है।
2022 में सर्कस के बाद रोहित लंबी खामोशी के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे है। रोहित ने दोबारा से अपना कॉप यूनिवर्स एक्टिव कर दिया है। शेट्टी की कॉप बेस्ड फिल्मों को लोगों का काफी प्यार मिला है।