गुलाब के फूल का उपयोग घर सजाने से लेकर इश्क का इजहार करने तक होता है। आइए जानते है गुलाब का फूल किस प्रकार शरीर के लिए वरदान हो सकता है?
गुलाब न सिर्फ खूबसूरती और नजाकत का बल्कि स्किन केयर और खानपान में भी पहली पसंद होता है। स्किन के लिए सालों से गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
गुलाबजल का प्रयोग स्किन के लिए सालों से किया जाता हैं। गुलाब की पंखुड़ियां खाने से कई स्वास्थय लाभ भी मिलते है। वजन घटाने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकता है।
हवा और धूप से मुरझाने वाली गुलाब की पंखुड़ियों में भी कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है।
ऑफिस और पर्सनल लाइफ की टेंशन के चलते थकान, टेंशन और डिप्रेशन होने लगता है। ऐसे में बिस्तर पर गुलाब की पंखुड़ियां डालें। यह आपको इन समस्याओं में राहत दिला सकती हैं।
बवासीर से ग्रसित लोगों को गुलाब की पंखुड़ियों का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर और पानी होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने का काम करता है।
रोजाना 5 से 7 गुलाब की पंखुड़ियों का सेवन करने से बवासीर के दौरान जलन और खून आने की समस्या से राहत मिलती है।
स्वस्थ त्वचा के लिए विटामिन-ए,सी और ई प्रमुख रूप से गिने जाते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बने फेस पैक और फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।