Roti ke Totke: ग्रह दोष से छुटकारा दिलाते हैं ये रोटी के टोटके


By Ekta Sharma10, Oct 2022 05:15 PMnaidunia.com

राहु दोष

अगर कुंडली में राहु दोष हो तो रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। 15 दिनों तक ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है।

पितृ दोष

अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनाएं। रोटी में खीर रखकर इसे कौए को खिलाएं। इससे पितृ दोष दूर होता है।

गृह क्लेश

घर में अक्सर क्लेश का माहौल रहता है तो खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकालें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

आर्थिक तंगी

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो रोटी में चीनी डालकर चींटियों को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पहली रोटी

खाने में पहली रोटी गाय के नाम पर निकाले और उसे खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।

रोटी के टुकड़े

मछलियों को रोटी के टुकड़े खिलाने से तरक्की प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

Karwa Chauth 2022 Mehndi Design: करवा चौथ पर मेंहदी की लेटेस्ट डिजाइन