जिंदगी में अचानक कई तरह की परेशानियां नजर दोष की वजह से आ जाती हैं। इस स्थिति से खुद का बचाव करने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं।
यदि आपको हद से ज्यादा दूसरों की नजर लग जाती है तो रोटी का एक उपाय कर सकते हैं। चलिए विस्तार से जान लेते हैं कि रोटी से उपाय करने का क्या तरीका है।
बुरी नजर से बचने के लिए एक रोटी बनाए और उसे केवल एक ही तरह से सेकना होगा। इसका मतलब है कि दूसरी तरफ से रोटी को कच्चा रखना है।
रोटी बनाने के बाद सिके हुए हिस्से पर तेल लगाकर लाल मिर्च और नमक रख दें। इसके बाद नजर दोष से परेशान व्यक्ति के पास रोटी को ले जाएं।
रोटी को 7 बार पीड़ित व्यक्ति के सिर से उतारें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से नजर दोष का असर काफी ज्यादा कम हो जाता है।
व्यक्ति के सिर से उतारने के बाद रोटी को घर के पास वाले चौराहे पर रखकर आ जाएं। वापिस आते समय पीछे मुड़कर गलती से भी न देखें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोटी का यह एक उपाय करने से व्यक्ति को बुरी नजर से छुटकारा मिल जाता है। बशर्ते उपाय को नियमों के तहत करना होगा।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इन उपायों की हम किसी भी तरह से पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
बुरी नजर उतारने के लिए आप रोटी का टोटका अपना सकते हैं। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ