नींद के स्तर को सुधारने के लिए सोने से पहले का रूटीन सही करना होगा। अनियमित समय पर भोजन करना और स्क्रीन पर समय गुजारने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
सोने से करीब आधे घंटे पहले स्क्रीन पर ज्यादा समय न बिताएं। दरअसल, मोबाइल की स्क्रीन को ज्यादा देखने से आंखों में थकान महसूस होती है।
सर्दियों के दिनों में सोने से पहले गर्म पानी से स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर की थकान दूर हो जाएगी और नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
अनिद्रा की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो सोने से पहले गर्म दूध पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्म दूध पीने से नींद के स्तर में सुधार होता है।
थकान के बाद भी रात को नींद नहीं आती है तो ध्यान और मेडिटेशन करना शुरू कर दें। रोजाना 30 मिनट भी इन दोनों चीजों का अभ्यास करना सेहत के लिए लाभकारी साबित होगा।
रात के समय सोने से पहले किताब पढ़ने की आदत डालें। दरअसल, किताब पढ़ने से बिस्तर पर लेटते ही गहरी नींद आती है।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से भी नींद के स्तर में सुधार होता है। अगर आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करेंगे तो बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाएगी।
अनिद्रा की समस्या का सामना करने वालों को रूटीन में सुधार करना चाहिए। अगर सोने से पहले का रूटीन अच्छा होगा तो नींद के स्तर में सुधार होगा।