दिवाली के बाद मालामाल होगी ये 3 राशियां, बनेगा रुचक महापुरुष राजयोग


By Prakhar Pandey03, Nov 2023 09:40 PMnaidunia.com

ग्रहों का गोचर

ग्रहों के गोचर की घटना हर महीने होती है। आज हम आपको बताएंगे दिवाली के बाद किन दो ग्रहों के परिवर्तन से 3 राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते है।

मंगल ग्रह

इस राशि परिवर्तन में ग्रहों के राजा सूर्य और स्वामी मंगल शामिल है। मंगल के गोचर का विशेष योग बनने वाला है। इस परिवर्तन से 3 राशियों को लाभ होने वाला है।

16 नवंबर

मंगल ग्रह 16 नवंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले है। इसके अगले ही दिन यानी कि 17 नवंबर को सूर्य भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे।

सूर्य ग्रह

सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले है। मंगल और सूर्य ग्रह के दो दिन के भीतर राशि परिवर्तन करने से रूचक राजयोग का निर्माण होगा।

रूचक राजयोग

ज्योतिष जानकारों के अनुसार, रूचक राजयोग बेहद शुभ होता है। इस योग के बनने से दिवाली के बाद 3 राशियां मालामाल होने वाली है।

मिथुन राशि

रूचक महापुरुष राजयोग से मिथुन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवर्तन के समय के दौरान इनके स्वास्थ्य और आर्थिक हालात में भी सुधार होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को रूचक राजयोग से करियर में काफी लाभ मिलने वाला है। इस दौरान पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।

मकर राशि

इस राशि के जातकों पर भी रूचक महापुरुष राजयोग साबित होगा। इस दौरान आपको करियर में सुनहरे मौके मिलेंगे। इस अवधि के दौरान उधार लिए पैसे भी वापस मिल सकते है। साथ ही, धन लाभ के भी शुभ योग बन रहे है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्र के इस राशि परिवर्तन से चमक जाएंगे इन 5 राशियों के सितारे