रुद्राक्ष भगवान शिव को अति प्रिय है। माना जाता है कि जो लोग रुद्राक्ष धारण करते हैं, उनके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।
इसे धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। रुद्राक्ष भगवान शिव का वरदान है, जो सांसारिक दुखों मुक्ति दिलाने के लिए भोले नाथ ने प्रकट किया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के अश्रु से हुई है। इसे धारण करने से मुसीबत दूर होती है व ग्रहों की अशुभता से भी मुक्ति मिलती है।
एक मुखी से लेकर इक्कीस मुखी तक रुद्राक्ष पाए जाते हैं। इन सभी रुद्राक्ष की अपनी अलग-अलग महिमा होती है। इसे आलौकिक माना जाता है।
रुद्राक्ष धारण करने के धार्मिक ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी हैं। रक्तचाप, हृदय रोग आदि में भी रुद्राक्ष धारण करना लाभप्रद माना जाता है।
रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को तामसिक पदार्थ से दूर रहना चाहिए। मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन आदि का त्याग करना हितकर होता है।