पौराणिक कथाओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आसुओं से हुई है। यही कारण है कि इसे धारण करना शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि रुद्राक्ष धारण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इतना ही नहीं, ऐसे व्यक्ति के ऊपर भोलेनाथ हमेशा कृपा बरसाते हैं।
अगर खूब मेहनत करने के बाद भी करियर में सफलता नहीं मिल रही है तो 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें। इससे आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष को एक साथ धारण करने से कारोबार में तरक्की मिलती है। इन तीनों रुद्राक्ष को धारण करने वाला व्यक्ति कुशल व्यापारी भी बन जाता है।
रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसके अलावा, कारोबार में होने वाला आर्थिक नुकसान भी बंद हो जाएगा।
शास्त्रों की मानें तो रुद्राक्ष को धारण करने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है। इसके अलावा, शिवरात्रि या पंचमी को भी आप रुद्राक्ष पहन सकते हैं।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि रुद्राक्ष को कभी भी काले धागे में धारण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से रुद्राक्ष पहनने का कोई लाभ नहीं मिलता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नईदुनिया की तरफ से नहीं की जा रही है।
करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए आप रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ