हिंदू धर्म में दीपक का महत्व काफी जुदा होता है। इसके बिना कोई भी पूजा या पाठ शुभ नहीं माना जाता है। शाम के वक्त इसे जलाने की भी परंपरा है।
ऐसी मान्यता है कि इसे घर में जलाने से सारे दुख और शोक का नाश हो जाता है और सुख शांति की प्राप्ति होती है।
साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर के हरेक सदस्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।
ऐसे में यह जानना बेहद ही जरूरी हो जाता है कि शाम के समय दीपक जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
शास्त्रों के अनुसार, नियमित रूप से शाम के समय में घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इस समय देवी और देवता घर में वास करते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, नियमित रूप से शाम के समय में घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इस समय देवी और देवता घर में वास करते हैं।
रोजाना दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे धन की देवी मां लक्ष्मी काफी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं।
शास्त्रों के मुताबिक शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा धन की देने वाली माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में दीया हमेशा पश्चिम दिशा में जलाएं।