सनस्टोन धारण करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान


By Ram Janam Chauhan19, Dec 2024 09:00 AMnaidunia.com

सनस्टोन एक शक्तिशाली रत्न है। इसे धारण करना शुभ माना जाता है, लेकिन इसे पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है

इस समय पहनें

सनस्टोन को सूर्योदय होने के बाद धारण करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से यह रत्न शुभ फल दे सकता है।

इस दिन पहनें

सनस्टोन को रविवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है।

किस धातु से बनवाएं

सनस्टोन को तांबे, सोने या पंचधातु से बनवाना शुभ होता है, इससे अंगूठी की शक्ति को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

शुद्धिकरण करें

सनस्टोन को धारण करने से पहले गंगाजल या शुद्ध पानी से धोएं, फिर किसी कपड़े से साफ कर इसे धारण करें।

किसे नहीं पहनना चाहिए

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की दशा कमजोर होती है। उन्हें इस रत्न को पहनने से पहले पंडित की सलाह की जरूर लेनी चाहिए।

किस उंगली में धारण करें

सनस्टोन को दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में धारण करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से इस रत्न की शक्ति बढ़ जाती है।

इस मंत्र का करें जाप

सनस्टोन धारण करते समय ॐ सूर्याय नमः का जाप करना शुभ माना जाता है। इससे रत्न की सकारात्मक शक्ति बढ़ जाती है।

सनस्टोन पहनने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

अमावस्या के दिन कौन सा टोटका करना चाहिए?