मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ जाते हैं। कई बार जुकाम इतना तेज होता है कि नाक बहने लगती है।
बहती नाक को रोकने के लिए घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है, क्योंकि ज्यादा दवाई का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
कई बार नाक बहने के साथ छींक भी आती है। ऐसा वायरल इंफेक्शन के कारण होता है। बहती नाक को रोकने के घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है।
1 कप गर्म पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण को ड्रॉपर की सहायता से नाक में 2 बूंद डालें। नमक का पानी बहती नाक से राहत देगा।
1 चम्मच शहद में 4 बूंद नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को सुबह-शाम खाएं। यह जुकाम में फायदा देगा।
गर्म पानी के भाप से बलगम से निजात मिलेगी और बहती नाक की प्रॉब्लम दूर होगी।
हर्बल चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने से बहती नाक और बंद गला आसानी से खुल जाता है।