सब्जा के बीज शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन कई रोगों से छुटकारा भी दिलाते है। आइए जानते हैं किन 4 रोगों में फायदेमंद होते है।
सब्जा के बीज में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन्स, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सब्जा के बीजों का सेवन करने से मोटापा कम हो सकता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो हेल्दी तरीके से वजन को कम कर सकती है।
पाचन के लिए सब्जा का सेवन फायदेमंद होता है। अपच, गैस, कब्ज, पेट में दर्द आदि समस्याएं आपको सताती हैं, तो सब्जा के बीज का सेवन करें।
अगर आपके शरीर की हड्डियां कमजोर हो रही है, तो नियमित रूप से सब्जा के बीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
यदि आपके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, तो उसको भी सब्जा के बीज ठीक कर सकते है। इसके बीजों में विटामिन्स पाया जाता है।
रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में एक चम्मच सब्जा के बीजों को भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट छानकर पिएं।
इन 4 समस्याओं में सब्जा के बीज फायदेमंद होते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ