सचिन के बाद अब कोहली करेंगे पाक पर प्रहार, बनेगा नया कीर्तिमान


By Shivansh Shekhar09, Sep 2023 03:00 PMnaidunia.com

Ind-Pak भिड़ंत

10 सितंबर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। Super 4 में दोनों टीमें आपस में खेलेगी।

पाक पर होगा प्रहार

इस मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान पर जोरदार प्रहार करने के इरादे से उतरेगी। साथ ही इस मैदान पर अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।

तेंदुलकर के लिए खास

टीम इंडिया के लिए यह स्टेडियम कई मायनों में खास है और इसमें एक वजह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी हैं। उनके रिकॉर्ड की शुरुआत इसी मैदान से हुई थी।

कंगारुओं पर कहर

9 सितंबर साल 1994 में प्रेमदासा स्टेडियम में 21 वर्षीय सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिंगर वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में 110 रनों की पारी खेली थी।

पहला शतक

सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में वनडे डेब्यू किया था और 1725 दिन बाद अपने 78वें वनडे में सचिन ने इस फॉर्मेट में पहली सेंचुरी लगाई थी।

पहला शतक

सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में वनडे डेब्यू किया था और 1725 दिन बाद अपने 78वें वनडे में सचिन ने इस फॉर्मेट में पहली सेंचुरी लगाई थी।

शतकों की झड़ी

इसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने क्या इतिहास रचा, ये सब जानते हैं। अपने लम्बे करियर में सचिन ने 100 शतक लगाए।

कोहली करेंगे बारिश

टीम इंडिया को Super 4 के सभी मैच कोलंबो में भी खेलने हैं। ऐसे में अगर वह तीनों मैच में सेंचुरी जड़ते हैं तो वह सचिन की बराबरी कर लेंगे।

कोलंबो में कमाल

लगातार 4 शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है लेकिन विराट कोहली से इसकी उम्मीद की जा सकती है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asia Cup 2023: Ind-Pak मैच पर फिर मंडराया बारिश का साया, रखा गया रिजर्व डे