शनिदेव का प्रकोप होगा कम, दूसरों को पिलाएं चाय


By Sahil04, Aug 2024 10:17 AMnaidunia.com

शनि दोष

शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता बताया गया है। कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर या शनि दोष होने पर व्यक्ति का जीवन कष्टों के साथ गुजरता है।

चाय पिलाने का उपाय

शनि के प्रकोप से बचने के लिए चाय पिलाने का उपाय प्रभावी है। इसके लिए चाय खुद बनाकर या खरीदकर दूसरों को पिलाएं।

बाहर पिलाएं चाय

अगर आप घर के बाहर किसी जरूरतमंद को चाय पिलाते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस पुण्य कर्म की बदौलत व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती और शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।

घर में भी पीला सकते हैं चाय

शनि के प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए घर में आए व्यक्ति को खुद बनाकर चाय पिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

कमजोर शनि वाले न पिएं चाय

ज्योतिष की समझ रखने वालों का कहना है कि कुंडली में कमजोर शनि वालों को चाय पीने से परहेज करना चाहिए। अगर इस बात का उल्लंघन करेंगे तो शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरों को चाय पिलानी चाहिए

कुंडली में शनि की कमजोर स्थिति है तो आपको खुद की जगह दूसरों को चाय पिलानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने वालों को शनिदेव कष्ट नहीं देते हैं।

कुंडली में शनि होगा मजबूत

चाय का उपाय अपनाने से कुंडली में शनि मजबूत हो सकता है। खैर, एक बात का ध्यान रखें कि चाय जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को पिलाने का ही लाभ मिलता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी सत्यता की गारंटी हमारी तरफ से लेना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि चाय पिलाने से शनि दोष कैसे दूर होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हल्दी के टोटके से कारोबार में आ सकती है तेजी