2025 तक इन 4 राशियों पर रहेगा साढ़ेसाती का प्रभाव


By Shivansh Shekhar03, Jul 2024 06:30 PMnaidunia.com

शनि की साढ़े साती

शनि की साढ़े साती का नाम सुनते ही बहुत सारे लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि जिस राशि पर इनकी साढ़े साती का असर होता है उसके बूरे दिन शुरू हो जाते हैं।

नुकसान की संभावना

जिनके ऊपर शनि की साढ़े साती का असर होता है उसके जीवन में व्यापार संबंधित नुकसान होने का डर रहता है। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में हैं।

2023 में आए थे शनि

शनि 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में विराजमान हुए थे, जो 29 मार्च 2025 तक उसी राशि में रहने वाले हैं। वर्तमान में तीन राशियों पर शनि की साढ़े साती चल रही है।

तीन राशियों की मुसीबत

ऐसे में तीन राशियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइए उन राशियों के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

कुंभ राशि के जातक

कुंभ राशि में ही अभी शनि देव विराजमान हैं उसके बावजूद भी उनके ऊपर उनकी साढ़े साती का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही कई नुकसान हो सकते हैं।

मकर राशि के जातक

मकर राशि वालों को शादी में काफी ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। शनि की साढ़े साती का असर होते ही पति पत्नी के बीच तालमेल में दिक्कत देखने को मिलता है।

मीन राशि के जातक

शनि की साढ़े साती का असर मीन राशि वालों पर भी है। ऐसे में आपको बिजनेस, नौकरी, आमदनी, वैवाहिक जीवन में लागी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अगर गलती से व्रत टूट जाए तो क्या करना चाहिए?