Saffron Remedy: भाग्य बदलेगा केसर का ये उपाय, पूरी होगी हर कामना


By Kushagra Valuskar29, Dec 2022 06:45 PMnaidunia.com

गुरु ग्रह

अगर गुरु ग्रह अशुभ फल दे रहा है, तो गुरुवार के दिन खीर में केसर डालकर सेवन करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

तिलक

केसर का तिलक लगाने से महादेव, विष्णु, गणेश और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में खुशहाली आती है।

चंद्रमा

अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर है। तो चांदी को केसर के साथ रखने से लाभ मिलता है।

दांपत्य जीवन

केसर मिश्रित दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से दांपत्य जीवन का क्लेश खत्म होता है।

आर्थिक तंगी

सात सफेद कौड़ियों को केसर के साथ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।

पितृ दोष

चतुर्दशी और अमावस्या के दिन घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में केसर की धूप देनी चाहिए। इससे पितृदोष शांत होने लगता है।

मांगलिक दोष

लाल चंदन में केसर मिलाकर हनुमान जी को तिलक करें। इससे मांगलिक दोष का प्रभाव समाप्त होता है।

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सुहाग के सामान के साथ केसर का दान करना चाहिए। इससे धन की वृद्धि भी होती है।

बिजनेस में सफलता

अगर आपका व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है तो तिजोरी, बही-खातों आदि पर केसर की स्याही का छिड़काव करें। इस उपाय से बिजनेस में मुनाफा होने लगेगा।

New Year 2023 Upay: नए साल में करें भोजपत्र के ये खास उपाय, हो जाएंगे धनवान