बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की औसत फिल्में भी अब अच्छी कमाई कर लेती है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान की फिल्मों बिल्कुल भी नहीं चल रही थी।
साल 2005 से 2008 के दौरान, सलमान खान ने लगातार 8 फ्लॉप फिल्में दी थी। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि सलमान खान का फिल्म करियर अपनी ढलान पर चला गया है।
सलमान की 2005 में आई क्यों की भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं 2006 में आई जान-ए-मन भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। इसी साल आई सावन: द लव सीजन भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
2007 में सलमान की 2 फ्लॉप फिल्में रिलीज हुई थी। जनवरी 2007 में आई सलाम-ए-इश्क और अगस्त 2007 में आई मैरीगोल्ड - एन एडवेंचर इन इंडिया भी फ्लॉप रही थी।
2008 में भी सलमान की एक के बाद एक तीन फिल्में फ्लॉप रही थी। अगस्त 2008 में आई गॉड तुस्सी ग्रेट हो, अक्टूबर 2008 में आई हीरोज और नवंबर 2008 में रिलीज हुई युवराज भी फ्लॉप रही थी।
2005 से 2008 के लंबे इंतजार के बाद फाइनली सलमान की दो सक्सेसफुल फिल्में रिलीज हुई है। 2009 में आई पार्टनर और वांटेड बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
जुलाई 2009 में रिलीज हुई पार्टनर में गोविंदा और सलमान खान लीड भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का व्यापार किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
सितंबर 2009 में बनी वांटेड भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.24 करोड़ का व्यापार किया था।
अगर आपको सलमान खान के करियर से जुड़ी ये अपडेट पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com