जब 2010 से पहले सलमान ने दी थी लगातार 8 फ्लॉप फिल्में


By Prakhar Pandey09, Nov 2023 02:30 PMnaidunia.com

सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड में सबसे बड़े नामों में शुमार है। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर देने वाले सलमान भी एक समय कुछ खास करिश्मा नहीं कर पा रहे थे। आइए जानते हैं 2010 से पहले सलमान की लगातार 7 फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

करियर में गिरावट

2005 से 2008 सलमान के करियर का वो दौर था जब वे लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुके थे। 2005 से 2008 के बीच सलमान की लगातार 8 फिल्में फ्लॉप हुई थी।

वजह

2005 में सलमान ने नो इंट्री एक आखिरी हिट फिल्म दी थी। उसके बाद एक तरीके की ही फिल्मों को करने के चलते बॉक्स ऑफिस से उनका जादू खत्म होने लगा था।

फ्लॉप फिल्में

सलमान के करियर में फ्लॉप फिल्मों की शुरुआत साल 2005 में ‘क्यो कि’ फिल्म से किया था। इसके बाद लगातार 2008 तक सलमान की 7 फिल्में लाइन से फ्लॉप हुई थी।

2006 में फ्लॉप

2006 में भी सलमान ने सावन: द सीजन ऑफ लव और जान ए मन की थी। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

2007 में भी फ्लॉप

2007 में भी सलमान ने दो फिल्में की और वह दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। 26 जनवरी 2007 को रिलीज हुई सलाम-ए-इश्क और 17 अगस्त 2007 को रिलीज हुई मैरीगोल्ड - एन एडवेंचर इन इंडिया फ्लॉप साबित हुई थी।

लगातार तीसरा साल

2008 में सलमान की तीन फिल्में रिलीज हुई और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। गॉड तुस्सी ग्रेट हो, हीरोज और युवराज तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

यादगार रहा कमबैक

पार्टनर, वांटेड, दबंग, रैडी, किक जैसी फिल्मों से सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा कमबैक किया था। सलमान का यह कमबैक यादगार रहा था। सलमान ने पिछले 13 सालों में सिर्फ 1 या 2 फ्लॉप फिल्म ही दी है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

राजनीति में नहीं चला इन बॉलीवुड सितारों का सिक्का