Tiger 3 Advance Booking: किंग खान को पीछे छोड़ आगे निकलें भाईजान


By Sahil06, Nov 2023 03:09 PMnaidunia.com

सलमान खान

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता सलमान खान एक्टिंग की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर के प्रशंसक उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी एक्साइटेड रहते हैं।

टाइगर 3

भाईजान की फिल्म ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान ने फिल्म के जरिए फैंस को दिवाली का तोहफा दिया है।

एडवांस बुकिंग

सलमान खान की फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 4 नवंबर को फिल्म की बुकिंग शुरू हुई और इतने कम समय में ही इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

कितने टिकट बिके?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'टाइगर 3' फिल्म के 2 दिनों के अंदर 1 लाख 42 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिलहाल कहा जा रहा है कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।

डायरेक्शन

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' के निर्देशन की जिम्मेदारी मनीष शर्मा ने उठाई है। वह अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

सलमान खान की फिल्म को लोग बड़ी तादाद में देखने जाते हैं। इस वजह से फिल्म को करीब 7392 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।

फिल्म की कास्ट

'टाइगर 3' में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाश्मी लीड रोल की भूमिका अदा कर रहे हैं। इसके अलावा, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे।

स्पाई यूनिवर्स

सलमान खान स्टारर टाइगर 3 यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म के दो पार्ट पहले भी रिलीज हो चुके हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 की दहाड़