Salman Khan इस मूलांक की वजह से बॉलीवुड पर करते हैं राज


By Ram Janam Chauhan09, Feb 2025 07:38 PMnaidunia.com

बॉलीवुड के किंग सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ है। ऐसे में इस लकी नंबर के कारण बॉलीवुड पर राज करते हैं। आइए जानते हैं, इस नंबर के बारे में

मूलांक 9 के लोग

सलमान खान का जन्म 27 तारीख को हुआ है, ऐसे में इनका मूलांक 9 है। इसलिए, मूलांक 9 वाले लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं।

मंगल ग्रह का प्रभाव

माना जाता है कि जिन लोगों का मूलांक 9 होता है उन लोगों पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा होती है। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन्हें जीवन में सफलता हासिल करने में मदद मिलती है।

दूसरों को प्रभावित करते हैं

जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, वह अपनी बातों से दूसरों को बहुत जल्द प्रभावित कर सकते हैं। इसीलिए, सलमान खान को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं।

दयालु होते हैं

मूलांक 9 के लोग मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण दयालु माने जाते हैं। इसलिए, सलमान खान Being Human नाम का फाउंडेशन चलाते हैं, जो इनके दयालु स्वभाव को दर्शाता है।

जीवन में मिलती है सफलता

माना जाता है कि मूलांक 9 के लोगों को जीवन में कई संघर्ष का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद यह मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं। इसलिए, इन्हें जीवन में सफलता हासिल होती है।

अच्छे से निभाते हैं दोस्ती

मूलांक 9 के लोग अच्छी दोस्ती निभाते हैं। इसलिए, लोग इन्हें पसंद करते हैं और इनके व्यक्तित्व में रुचि दिखाते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

इन दो मूलांक की लड़कियां होती हैं घर के लिए बेहद लकी