Tiger 3 में कैसे एंट्री मारेंगे पठान?


By Prakhar Pandey17, Oct 2023 11:14 AMnaidunia.com

टाइगर टाइगर टाइगर…

सलमान खान की सबसे प्रतिक्षित फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। ट्रेलर के रिलीज के साथ ही यह भी बता दिया गया है कि यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।

एक साल में दो बार

टाइगर 3 के ट्रेलर में कई प्रकार के हिंट छोड़े गए है। 2023 में पहली बार ऐसा होगा की सलमान और शाहरुख लगातार किसी दो फिल्मों में बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले है।

ट्रेलर में हिंट

ट्रेलर में सलमान खान एक फोन कॉल पर यह कहते सुनाई देते हैं कि ‘मुझे तुम्हारी जरूरत हैं, इस बार रॉ के लिए नहीं बल्कि पर्सनल है’। इस हिंट से इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि यह कॉल एसआरके को हो सकता है।

पाकिस्तान कनेक्शन

टाइगर 3 के ट्रेलर के अंत में दिखाया जाता हैं कि टाइगर पाकिस्तान में फंस गया है। यहां पर टाइगर का सामना इमरान हाश्मी से हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को पाकिस्तान से छुड़ाने पठान यानी शाहरुख खान आ सकते है। इसी दौरान फिल्म में शाहरुख की एंट्री हो सकती है।

पठान में हिंट

पठान फिल्म में ट्रेन के खाई में गिरने के बाद सलमान-शाहरुख की बातचीत में टाइगर पठान से कहता हैं कि ‘मैं एक मिशन पर जा रहा हूं, जहां मुझे पठान की जरूरत पड़ सकती है’ जवाब में एसआरके उसे मदद करने का वादा करते है।

सबसे अपेक्षित कैमियो

टाइगर 3 में अगर शाहरुख कैमियो रोल में नजर आते है तो यह सबसे अपेक्षित कैमियो होने वाला है। क्योंकि इससे पहले सलमान भी शाहरुख की पठान में कैमियो रोल में नजर आए थे।

थियेटर का माहौल

सलमान खान स्टारर टाइगर 3 में शाहरुख खान की एंट्री से फिर एक बार थियेटर में बैठे दर्शक क्रेजी होने वाले है। इससे पहले पठान में सलमान की एंट्री ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Jawan Movie: शाहरुख की फिल्म पर छाया काला बादल, करोड़ की कमाई अब लाखों में