सलमान खान के लिए साल 2023 मिला जुला रहा था। आइए जानते है साल 2024 में सलमान की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है?
साल 2023 में सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हुई थी। 2023 में भाईजान 3 बार बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। सलमान की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।
पठान फिल्म में सलमान के कैमियो ने मूवी में जान डाल दी थी। वहीं अप्रैल 2023 में रिलीज हुई सलमान की किसी का भाई किसी का जान एक औसत फिल्म साबित हुई थी।
टाइगर 3 से स्पाई यूनिवर्स के मेकर्स और सलमान को काफी ज्यादा उम्मीद थी। कमाई के मामले यह फिल्म भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। हालांकि, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
2024 में मुश्किल ही सलमान की कोई फिल्म रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 में सलमान की एकमात्र फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।
धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बन रही द बुल एक एक्शन ड्रामा रोमांस फिल्म होगी। मूवी में सलमान के सामने त्रिशा कृष्णन होंगी। यह मूवी 2024 के अंत में रिलीज हो सकती है।
टाइगर वर्सेस पठान और सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म प्रेम की शादी की शूटिंग भी 2024 में शुरू हो सकती है। टाइगर वर्सेज पठान में सलमान और शाहरुख आमने सामने होंगे।
सलमान अपनी दो फ्रेंचाइजी फिल्में भी करने वाले है। किक 2 और दबंग 4 को लेकर भी काम चालू हो चुका है। दोनों ही फिल्में अपनी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।