सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव को अलग-अलग तरीकों से समझा जा सकता है।
आप सोने की स्टाइल से किसी जातक के चरित्र या व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं।
अगर व्यक्ति करवट लेकर सोता है तो इसका मतलब है कि अपने मन में कई राज दबाए बैठा है। ऐसा जातक महत्वाकांक्षी होता है।
जो लोग फैलकर सोते हैं, उन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। ये आलसी होते हैं। इन्हें जीवन में किसी का दखल पसंद नहीं होता है।
जो जातक एकदम सीधे होकर सोते हैं, वो जो ठान लें उसे पूरा करते हैं। ऐसे व्यक्ति उसूलों के पक्के होते हैं। रिश्तों को अहमियत देते हैं।
जो लोग 8 घंटे से ज्यादा सोते हैं। वह थोड़े आलसी और अपने हिसाब से जीवन जीना पसंद करते हैं।
पेट के बल सोने वाले जातक दूसरों से काम निकलवाने में माहिर होते हैं। वहीं, भरोसेमंद नहीं होते हैं।
अगर कोई व्यक्ति पीठ के बल सोता है, तो वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। ऐसे लोग अपनी बात किसी से शेयर नहीं करते हैं।
अगर कोई व्यक्ति अपने हाथों को पीठ के पीछे करके सोता है। ऐसे लोगों में नया सीखने की इच्छा होती है। वहीं, असुरक्षा से ग्रस्त होते हैं।