चंदन का ऐसे करेंगे इस्तेमाल, आएगा बेदाग निखार


By Prakhar Pandey04, Jun 2024 06:11 AMnaidunia.com

चंदन स्किन के लिए है बहुत फायदेमंद

चंदन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, चंदन का महत्व आयुर्वेद में भी बहुत है। दादी-नानी के नुस्खों में भी चंदन से जुड़े उपायों को बताया गया है।

चंदन का तेल

चंदन का तेल स्किन पर इस्तेमाल करने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इस तेल के इस्तेमाल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

पिंपल्स से छुटकारा

चेहरे पर होने वाले एक्ने और पिंपल्स की वजह से स्किन पर डार्क स्पॉट हो जाते हैं, ऐसे में चंदन के तेल का इस्तेमाल करने से डार्क स्पॉट से छुटकारा मिलता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

पिंपल्स या चोट के स्थान पर चंदन का तेल थोड़ी देर के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें, ऐसा करने से डार्क स्पॉट और चोट के निशान गायब होते हैं।

टैनिंग होती है दूर

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग टैनिंग का सामना करते हैं, टैनिंग को दूर करने के लिए चंदन के तेल में दही, नींबू का रस, शहद मिलाकर इस्तेमाल करें।

20-25 मिनट लगाकर धोएं

इन सबको मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर 20-25 मिनट के लिए लगाएं और चेहरे को धो लें। ऐसा करने से टैनिंग की समस्या दूर होती है।

पाए जाते हैं एंटी एजिंग गुण

चंदन के तेल में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसके इस्तेमाल से स्किन ढ़ीली नहीं पड़ती है और चेहरे पर उपस्थित झुर्रियां दूर होती हैं।

स्किन की रेडनेस को दूर करता है

गर्मियों के कारण कई बार स्किन पर सूजन और रेडनेस की समस्या होती है, ऐसे में चंदन के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि चंदन ठंडे नेचर का होता है।

स्किन पर चंदन के तेल का इस्तेमाल करने से बहुत लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

लिवर को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए?