संजय लीला भंसाली की 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम


By Arbaaj24, Feb 2024 03:24 PMnaidunia.com

संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर हैं। संजय की फिल्मों को फैंस को बेसब्री से इंतजार होता हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जबरदस्त रहता हैं। आइए डायरेक्टर की टॉप 5 फिल्मों की कमाई जानते हैं।

पद्मावत

फिल्म पद्मावत साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 302 करोड़ का कलेक्शन किया था, जोकि संजय लीला भंसाली की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली की मोटी कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरा नाम फिल्म बाजीराव मस्तानी का है। फिल्म ने कुल 184 करोड़ की कमाई की थी।

गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया भट्ट की शानदार एक्टिंग की तरह ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी। फिल्म ने 129 करोड़ का कारोबार किया था।

गोलियों की रासलीला राम-लीला

संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला का भी कलेक्शन कमाल का रहा था। फिल्म ने 116 करोड़ का बिजनेस किया था।

देवदास

साल 2002 में फिल्म देवदास सिनेमाघरों में आई थी, जोकि हिट रही। फिल्म ने उस वक्त 41.66 करोड़ का कलेक्शन किया था।

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर हैं। उनकी फिल्मों को लोग जमकर देखते हैं। मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात में क्या खाने से गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?