सारा अली खान ने हर फिल्म में अपनी एक्टिंग स्किल्स से फैंस को दीवाना बना लिया है। फैंस एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों के बारे में।
2023 सारा के लिए काफी अच्छा रहा था। इस साल एक्ट्रेस की दो फिल्में रिलीज हुई थी। 1 ओटीटी पर तो एक सिनेमाघरों में आई थी।
साल की शुरुआत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सारा की गैसलाइट रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
बॉक्स ऑफिस पर सारा की जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिला था। कम बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
2024 में भी सारा काफी बिजी रहने वाली है। इस साल एक्ट्रेस की 4 फिल्में रिलीज हो सकती हैं, वहीं 5 फिल्मों पर एक्ट्रेस पहले से काम कर रही है। सारा इस वक्त कुल 9 फिल्मों पर काम कर रही है।
13 सितंबर 2024 को मेट्रो इन डिनो सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांस ड्रामा फिल्म होगी। मूवी में सारा अहम किरदार में होंगी।
अभिषेक कपूर और संदीप के लाने के निर्देशन में बन रही एक एक्शन थ्रिलर फिल्म स्काई फोर्स में भी सारा लीड रोल में नजर आने वाली है।
भूल भुलैया एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी फिल्म है। मेकर्स इस फिल्म का तीसरा पार्ट 2024 के नवंबर में रिलीज किया जा सकता है। इस बार मूवी में कार्तिक के अपोजिट सारा अली खान होने वाली है।