शादी में कमाल दिखने के लिए सारा तेंदुलकर से लें आइडिया


By Sahil28, Dec 2023 06:12 PMnaidunia.com

सारा तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

शादी के लिए आउटफिट

शादी का सीजन शुरू हो चुका है और लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेस की लुक को भी कॉपी करती हैं। सारा की ट्रेडिशनल लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ब्लैक साड़ी

इन दिनों ब्लैक साड़ी का काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। शादी में सबसे अलग दिखने के लिए आप सारा की तरह काले रंग की डिजाइनर साड़ी पहन सकती हैं।

नियॉन लहंगा

बाजार में लहंगे के भी कई प्रकार देखने को मिलते हैं। वेडिंग लुक के लिए नियॉन लहंगा परफेक्ट रहेगा। सारा भी इस लहंगे में कमाल लग रही हैं।

ग्रीन लहंगा

यदि आप अपनी लुक को सिंपल बनाना चाहती हैं तो इस तरह का ग्रीन लहंगा ट्राई कर सकती हैं। कहा जा सकता है कि शादी के लिए यह परफेक्ट च्वाइस है।

इंडो वेस्टर्न ड्रेस

शादी में खूबसूरत दिखने के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी करना भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए सारा तेंदुलकर की ड्रेस से आइडिया लें।

येलो लहंगा

पीले रंग का लहंगा भी वेडिंग लुक को परफेक्ट बना सकता है। सारा की तरह आप भी इस तरह के लहंगे में जवां और खूबसूरत नजर आएंगी।

अनारकली सूट

शादी में महफिल लुटने के लिए आप सारा की तरह सुंदर लैवेंडर शेड का अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। इस सूट के साथ लाइट मेकअप करना बेहतर रहेगा।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

न्यू ईयर पार्टी लिए परफेक्ट हैं पलक तिवारी के ये लुक्स