हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का काफी ज्यादा महत्व होता है क्योंकि इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की नियम से पूजा की जाती है। यह दिन काफी शुभ होता है।
इस दिन मनाया जाता है बसंत पंचमी का त्योहार हरेक साल माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा।
इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजन करने से बुद्धि, फल और विद्या की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं।
इसके साथ ही जो व्यक्ति मां सरस्वती की पूजा अर्चना करता है वो धन संपदा से युक्त हो जाता है। इस दिन पीली चीजों का भोग मां सरस्वती को लगाना चाहिए।
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता के साथ भगवान विष्णु भी काफी ज्यादा प्रसन्न होते हैं।
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंग के मीठे चावल का भोग चढ़ाना चाहिए। यह एक पारंपरिक चावल होता है जिन्हे केसर भात भी कहा जाता है।
मां सरस्वती को राजभोग अत्यंत प्रिय है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन उन्हें पीले रंग का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करना काफी फलदाई हो सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।