सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर पढ़ें उनके अनमोल विचार


By Kushagra Valuskar15, Dec 2022 12:00 PMnaidunia.com

रियासतों का भारत में कराया विलय

भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी देसी रियासतों का भारत में विलय कराया था। पटेल ने भारतीय एकता के निर्माण में एक अहम भूमिका निभ

भेदभावों को समाप्त करना है

आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।

मनुष्य को ठंडा रहना चाहिए

मनुष्य को ठंडा रहना चाहिए। क्रोध नहीं करना चाहिए। लोहा भले ही गर्म हो जाए। हथौड़े को ठंडा रहना चाहिए, अन्यथा वह स्वयं अपना हत्था जला डालेगा।

अच्छाई आपके मार्ग

आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है। इसलिए अपनी आंखों को क्रोध से लाल होने दीजिए और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिए।

कठिन समय

कठिन समय में कायर बहाना ढूंढते हैं, जबकि बहादुर व्यक्ति इस स्थिति में रास्ता खोजते हैं।

संस्कृति समझ-बूझकर

संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गई है। मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे। जो काम प्रेम, शांति से होता है। वह वैर-भाव से नहीं होता।

आत्मनिर्भर देश

मेर एकमात्र इच्छा यह है कि भारत एक अच्छा आत्मनिर्भर देश हो। कोई भी भूखा न रहे। देश में भोजन के लिए कोई भी आंसू न बहाए।

Income Tax Late Fee: आयकर रिटर्न दाखिल करने का आखिरी मौका