18 अगस्त तक पैसों में खेलेंगे 3 राशि वाले, फिर बदलेगी शनि की चाल


By Shivansh Shekhar25, May 2024 06:00 AMnaidunia.com

महत्त्वपूर्ण ग्रह शनि

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। यह एक ऐसा ग्रह है जो सबसे धीमे गति से चलता है और एक राशि में ढाई साल तक रहता है।

साढ़े साती और ढैया

इसके साथ ही न्याय के देवता शनि के पास साढ़े साती और ढैया का अधिकार भी है। शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिर्वतन भी करते हैं।

कुंभ में शनि

शनि देव इस समय कुंभ राशि में स्थित हैं। वहीं, 6 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजकर 54 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किए थे और 3 अक्टूबर तक इसी में रहने वाले हैं।

दूसरे पद में एंट्री

ऐसे ही शनि पूर्वभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे यानी चरण 2 में 12 मई को प्रवेश कर गए हैं और इसमें 18 अगस्त तक ववो रहने वाले हैं। ऐसे में 3 राशियों पर धन की बरसात हो सकती है।

मेष राशि के जातक

मेष राशि वालों को पैसों की तंगी से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति भी मिलने के चांसेज हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

कन्या राशि के जातक

कन्या राशि के जातक के लिए भी शनि देव अच्छी खबर लेकर आने वाले हैं। लंबे समय से कोर्ट कचहरी में चल रहे केस से निजात मिलेगी।

कुंभ राशि के जातक

कुंभ राशि वालों को इस समय आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक तनाव दूर होगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किस्मत की धनी होती हैं इन अंगों पर तिल वाली लड़कियां