एक्ट्रेस सौम्या टंडन को गोरी मैम के नाम से भी जाना जाता है। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगती हैं। आप उनका साड़ी स्टाइल भी फॉलो कर सकती हैं।
इन दिनों सैटिन साड़ी का खूब ट्रेंड चल रहा है। सौम्या टंडन की यह साड़ी लुक हर इवेंट के लिए परफेक्ट है। आप अपनी इच्छा के अनुसार इसमें कलर ऑप्शन देख सकती हैं।
गर्मियों के दिनों में गोरी मैम की फ्लोरल ब्लू साड़ी को जरूर ट्राई करें। इस तरह की साड़ी लुक को स्टाइलिश और सिंपल बनाने का काम करती है।
पार्टी के लिए साड़ी कैरी करना चाहती हैं तो सौम्या की टिशू स्टाइल की साड़ियों से जरूर आइडिया लें। यह कलर भी पार्टी लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
ज्यादातर सभी मौसम में सिल्क साड़ी को कैरी किया जा सकता है। किसी भी मौके के लिए आप सौम्या टंडन की इस साड़ी से आइडिया ले सकती हैं।
ब्लैक और रेड कलर लड़कियों पर सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। साड़ी लुक के लिए भी आप रेड कलर की साड़ी का ऑप्शन अपना सकती हैं।
ज्यादातर लड़कियों को पिंक साड़ी की तरह पर्पल साड़ी पहनना अच्छी लगती है। इसके लिए आप गोरी मैम की लुक से इंस्पिरेशन लें।
अपनी लुक को यूनिक बनाने के लिए सौम्या टंडन की व्हाइट नेट साड़ी को जरूर ट्राई करें। इसमें आप भी उनकी तरह बला की खूबसूरत लगेंगी।
यहां हमने सौम्या टंडन के साड़ी लुक्स शेयर किए। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ