कुछ दिनों में सावन का पर्व शुरू होने जा रहा है। इन दिनों में रुद्राभिषेक करवाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और सफलता के मार्ग खुल जाते हैं। आइए जानते हैं कि सावन में रुद्राभिषेक करने से क्या होता है-
सावन के दिनों में रुद्राभिषेक करने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही, जीवन में सफलता के कई मुकाम हासिल होते हैं।
सावन के दिनों में भगवान शिव का दूध से रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। इससे संतान प्राप्ति करने की इच्छा पूरी होती है।
सावन के दिनों में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करने से जीवन में आ रही बाधा से छुटकारा पा सकते हैं।
इंसान अपने सभी दुखों से मुक्ति पाने के लिए रुद्राभिषेक करते हैं। रूद्र अवतार शिव का विधि पूर्वक अभिषेक करने से इंसान को उसके सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
सावन के दिनों में सोमवार को रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और सारी मनोकामना भी पूर्ण होती है।
सावन के दिनों में विशेष फल की प्राप्ति के लिए शाम के समय में रुद्राभिषेक करना का अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।
सावन में रुद्राभिषेक करने लाभ मिलते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM