2023 में सावन का महीना जुलाई से प्रारंभ होने वाला है। आइए जानते है सावन के महीने से जुड़ी खास बातों के बारे में।
सावन माह की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है। इस साल सावन 59 दिनों का होने वाला और इसमें 2 शिवरात्रि, 8 सोमवार, 9 मंगला गौरी व्रत और 4 प्रदोष हैं।
2023 में 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब सावन में अधिक महीना जुड़ा है। इस साल का सावन 59 दिनों का होगा जो कि अगस्त तक चलेगा।
सावन का महीना मां गौरी और भगवान शिव की पूजा के लिए जाना जाता है। सावन के माह में व्रत और पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
पहला प्रदोष व्रत 14 जुलाई को, दूसरा 30 जुलाई को, तीसरा 13 अगस्त को और 28 अगस्त से सावन सोम प्रदोष व्रत को होगा।
हर बार सावन में एक शिवरात्रि होती है पर इस साल सावन में 2 शिवरात्रि पड़ रही है। 15 जुलाई को पहली सावन शिवरात्रि और 14 अगस्त को सावन की दूसरी शिवरात्रि मनाई गई है।
4 जुलाई, 11 जुलाई, 18 जुलाई, 25 जुलाई, 1 अगस्त, 8 अगस्त, 15 अगस्त, 22 अगस्त और 29 अगस्त को मंगला गौरी व्रत पड़ेगा।
19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी। सावन के महीने में आपको जमकर भोले बाबा की पूजा करनी चाहिए, 31 अगस्त को सावन का समापन होगा।