सावन में ये 7 पत्ते बना देंगे मालामाल, करने होंगे ये उपाय


By Shivansh Shekhar06, Jul 2024 03:30 PMnaidunia.com

धर्म ग्रंथ

धर्म ग्रंथों में बताए गए मान्यताओं के अनुसार, 7 ऐसे पत्तियों का वर्णन है जो भगवान शिवजी को प्रिय है। सावन सोमवार पर जरूर चढ़ाएं।

भांग का पत्ता

सावन सोमवार को पावन माना जाता है। उस दिन भांग के पौधे का पत्ता भगवान शिव जी को अवश्य चढ़ाएं। ये हमारी बुराइयों को दूर करता है।

धतूरा का पत्ता

भगवान शिव जी को धतूरा के पेड़ का पत्ता काफी प्रिय है। सावन के सोमवार को इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक परेशानियां दूर होती है।

पीपल का पत्ता

पीपल में भगवान शंकर का वास होता है। सावन सोमवार पर शिवजी को पीपल के पेड़ का पत्ता अर्पित करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

आम का पत्ता

सभी पूजा में आज के पत्ते को बेहद शुद्ध माना जाता है। दरिद्रता दूर करने के लिए आम का पत्ता भगवान शिव जी को अर्पित करने का विधान है।

बेल का पत्ता

बेल के पत्र को बेलपत्र कहते हैं इसके बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। सावन सोमवारी पर बेलपत्र चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

आक का पत्ता

आक के पेड़ के पत्ते को भगवान भोलेनाथ पर अर्पित करना ना भूलें। ये दुर्भाग्य का विनाश करता है और घर में सुख-शांति आती है।

शमी का पत्ता

सावन के सोमवारी पर भगवान शिव जी शमी के पौधे का पत्ता अवश्य चढ़ाएं। इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव नष्ट होते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अगले 1 दशक तक शनि इन राशियों पर बरसाएंगे पैसा