सावन से पहले निपटा लें ये काम, पूरे 1 साल तक बने रहेंगे अमीर


By Shivansh Shekhar17, Aug 2024 01:30 PMnaidunia.com

सावन का महत्व

अभी सावन का महीना चल रहा है और अब इसके खत्म होने में केवल 2 दिन बचे हैं। इन 2 दिनों में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा काफी फलदाई साबित हो सकता है।

इस दिन होगा समाप्त

इस वर्ष सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 को हुआ था जो 19 अगस्त, सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में केवल 2 दिन का समय आपके पास है।

करें 3 काम

इन 2 दिनों में आप देवों के देव महादेव से जुड़े 3 काम कर लेंगे, तो आपका जीवन धन्य हो सकता है। आइए उन तीन कामों के बारे में बताते हैं, जिसे करके आप सुख पा सकते हैं।

शिव मंत्र जाप करें

शिव जी को समर्पित सावन का पावन महीना किसी चमत्कार से कम नहीं होता है। ऐसे में बचे दो दिनों में शिव मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप अवश्य करें।

पंचाक्षरी मंत्र जाप

पंचाक्षरी मंत्र पूरे विश्व का सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। ऐसे में आप बचे 2 दिनों में इस मंत्र का जाप करते हैं, तो आप सभी दुखों से मुक्ति पा सकते हैं।

'ॐ नमः शिवाय' जाप के लाभ

शिव जी का प्रसिद्ध मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप सभी वेदों का एक साथ पाठ करने के समान लाभ देता है। साथ ही, हेल्थ के लिए भी यह फायदेमंद होता है।

शिव चालीसा पाठ करें

देवों के देव महादेव की स्तुति करने का जरिया शिव चालीसा पाठ भी है। ऐसी मान्यता है कि इसका पाठ करने से सभी बाधाएं दूर होने लगती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य के घर वापस आने से 3 राशियों की होगी बल्ले बल्ले