सावन का महीना शिव भक्तों के लिए काफी विशेष महत्व रहता है। आइए जानते हैं भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें शिवा चालीसा का पाठ?
2023 में सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है और सावन का समापन 31 अगस्त को होगा। इस साल का सावन 59 दिनों तक चलेगा।
भोले बाबा को सच्चे मन से श्रद्धापूर्वक उनकी अराधना करके भी प्रसन्न किया जा सकता है। सावन में शिव चालीसा का पाठ करना बेहद लाभकारी होता हैं।
सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करने से सभी दुख-दर्द दूर होते है और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।
शिव जी का पाठ करने से पहले उनकी प्रतिमा को स्नान कराएं और सफेद चंदन या भभूत लगाएं। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर बेलपत्र और उनके पसंदीदी फूलों को चढ़ाएं।
शिव जी को धतूरा, मदार के, शमी का फूल अतिप्रिय होता हैं। माना जाता हैं कि अगर आप भोले बाबा को यह फूल अर्पित करते है तो वह बेहद प्रसन्न होते है।
भगवान शिव जी को अच्छें से स्नान और तैयार करके खुद एक आशन पर बैठ जाएं। शिव चालीसा को अपने सामने रखकर पूरे मन से उसका पाठ करें।
पाठ से पहले घी का दीपक जलाएं और तांबे का पात्र में जल के साथ गंगाजल मिलाकर अपने पास रख लें। शिव चालीसा का पाठ शुरु करने से पहले गणेश जी के श्लोक का जाप करें।